फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी मांगों के समर्थन में सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत सेवक हो सफाई कर्मियों का पदनाम
विज्ञापन

बलरामपुर। जिले के सफाईकर्मी अपनी मांगों के समर्थन में लामबंद हो गए हैं। पदनाम बदले जाने, पदोन्नति आदि मांगों को लेकर सफाई कर्मियों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इसके बाद डीएम को 11 सूत्री मांगपत्र सौंपकर समस्याओं के निराकरण की मांग की।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले सफाई कर्मियों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। संघ के पदाधिकारी त्रिवेणी प्रसाद यादव, प्रतीप गौतम, विजय, छत्रपाल श्रीवास्तव आदि ने पंचायत विभाग के सफाई कर्मचारियों का पद नाम पंचायत सेवक करने की मांग की। सफाई कर्मचारियों का बकाया चिकित्सा प्रतिपूर्ति बजट सभी जिलों में भेजने, सफाई कर्मचारियों को ग्राम पंचायत अधिकारी पद पर पदोन्नति देने, सफाई कर्मचारियों को ग्रेड-पे 1900 समेत अन्य मांगें भी की गईं। प्रदर्शन के बाद संघ के पदाधिकारियों ने अपनी मांगों से संबंधित 11 सूत्री मांगपत्र जिलाधिकारी को सौंपा। इस अवसर पर अमेरिका प्रसाद, कृष्णकुमार, शिवबरन, अजय, पंकज मिश्र आदि सफाईकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें