फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 23.87 करोड़ से सुधरेगी 13 किसान सड़कें

Thu, 14 Dec 2023 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कृषि कार्यों की बेहतरी के लिए नाबार्ड ग्रामीण इलाकों से जुड़ी 13 किसान सड़कों का चौड़ीकरण कर उन्हें बेहतर बनाएगा। सड़क बनवाने पर खर्च होने वाली 23.87 करोड़ रुपये की धनराशि को भी नाबार्ड ने मंजूरी दे दी है। इन सड़कों के विकास से किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने के साथ ही गांव क्षेत्र में संचालित अन्य विकास कार्यों को स्पीडअप बनाने में काफी मदद मिलेगी। इन सड़कों के निर्माण से करीब डेढ़ सौ गांव की दो लाख से अधिक आबादी को सीधा फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

जिले में एक किलोमीटर से पांच किलोमीटर तक की ऐसी सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव नाबार्ड को भेजा गया था, जो गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ती हैं। इन सड़कों के निर्माण से किसानों को कृषि कार्य में काफी सहूलियत होगी। नाबार्ड किसानों के हित में शासन को बजट देता है। इसी के अनुपालन में नाबार्ड ने वित्तीय वर्ष में कई प्रमुख सड़कों के निर्माण कार्य को स्वीकृति प्रदान की है। इसके चलते ही गोंडा- बलरामपुर मार्ग के मोहन भट्ठा से जलालजोत होते हुए आर्यनगर से बलरामपुर मार्ग से जोड़ने वाली सड़क को भी चौड़ा कर बेहतर बनाने की स्वीकृति मिली है। चार किलोमीटर 9500 मीटर लंबे इस मार्ग से गोंडा व बलरामपुर के लोगों को सर्वाधिक फायदा मिलेगा। इससे दोनों जिलों के किसानों का सफर भी आसान बनेगा।

इन सड़कों के लिए नाबार्ड से स्वीकृत
सड़क का नाम लंबाई लागत
इंटई से लोहारडीह - एक किमी. 1.10 करोड़
खजुरिया सोनपुर एक किमी.100 मीटर 1.12 करोड़
डुमरिया काली माता मंदिर डेढ़ किमी. 1.16 करोड़
कुतुबपुर से पटवा - एक किमी 300 मीटर 1.22 करोड़
रघुनाथपुर एक किमी. 350 मीटर 1.43 करोड़
ग्वालियरपुर ग्रंट डेढ़ किमी. 1.45 करोड़
पासीपुरवा मार्ग एक किमी. 400 मीटर 1.18 करोड़
कालू बनकट मार्ग एक किमी. 400 मीटर 1.25 करोड़
बिनोहनी कला मार्ग एक किमी. 800 मीटर 1.76 करोड़
हिडोला मार्ग दो किमी 200 मीटर 2.01 करोड़
पालापासी से बढ़या मार्ग ढ़ाई किमी. 2.51 करोड़
धुनियापुरवा मार्ग दो किमी 900 मीटर 2.92 करोड़
गोंडा मार्ग से जलालजोत मार्ग चार किमी. 950 मीटर 4.70 करोड़

डीएम अरविंद सिंह ने बताया कि जिले में ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ी किसान के उपयोग वाली सड़कों को बेहतर बनाने का प्रयास हो रहा है। इसके लिए एक रिंगरोड़ भी प्रस्तावित है। नाबार्ड से मंजूरी के बाद 13 सड़कों के निर्माण की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें