फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: नियुक्ति पत्र पाकर 128 आंगनबाड़ी सहायिकाओं के चेहरे खिले

Fri, 10 Apr 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-27- तुलसीपुर ब्लॉक सभागार में आंगनबाड़ी सहायिका को नियु​क्ति पत्र देते ब्लॉक प्रमुख। स्रोत
विज्ञापन
महराजगंज तराई। बाल विकास परियोजना के तहत शुक्रवार को तुलसीपुर ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में 128 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र बांटे गए। नियुक्ति पत्र मिलने पर चयनित सहायिकाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।
विज्ञापन

स्थानीय विधायक कैलाश नाथ शुक्ला और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण सिंह विक्की ने चयनित सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उन्हें जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी। कहा कि आंगनबाड़ी सहायिकाओं की कमी के कारण कई केंद्रों का कामकाज प्रभावित हो रहा था। सहायिका के अभाव में बच्चों को केंद्र पर बुलाने और पोषण व अन्य योजनाओं के संचालन में दिक्कतें आ रही थीं। अब 128 सहायिकाओं की नियुक्ति से केंद्रों की व्यवस्था मजबूत होगी और बच्चों व महिलाओं को योजनाओं का बेहतर लाभ मिल सकेगा। इस दौरान सुभगा देवी-बालापुर, वंदना तिवारी-महादेव हरिहर नगर, रीना सिंह- बली खुर्द), सुशीला-गुलरिहा हिसामपुर, लाडली दुबे- पचपकड़ी, रीता देवी- खैरा, अनीता- मुडिला, दीपा देवी- लक्ष्मनपुर, सरिता- खैरा, प्रभा सिंह-फतेहनगरा, प्रियंका वर्मा-बिशुनपुर खैराहनिया सहित अन्य चयनित सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर सीडीपीओ संदीप कुमार, अजय तिवारी, अन्नू श्रीवास्तव समेत कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें