फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: विज्ञान आविष्कार प्रतियोगिता में 123 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Thu, 18 Dec 2025 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के उतरौला में छात्रा को सम्मानित करतीं बीईओ ।-स्रोत: विभाग
विज्ञापन
उतरौला। ब्लॉक संसाधन केंद्र उतरौला परिसर में ब्लॉक स्तरीय राष्ट्रीय विज्ञान आविष्कार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में ब्लॉक क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालयों के कुल 123 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जिज्ञासा और नवाचार की भावना को विकसित करना तथा विज्ञान को दैनिक जीवन से जोड़ने के लिए प्रेरित करना था।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागी विद्यार्थियों को विज्ञान, सामान्य ज्ञान और समसामयिकी से जुड़े 25 बहुविकल्पीय प्रश्न हल करने के लिए दिए गए। विद्यार्थियों ने पूरे आत्मविश्वास और लगन के साथ प्रश्नों को हल किया। प्रतियोगिता के उपरांत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष पांच विद्यार्थियों का चयन जनपद स्तरीय क्विज के लिए किया गया।
प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय रमवापुर कला की छात्रा सीमा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसी विद्यालय के छात्र संदीप ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं, कंपोजिट विद्यालय कन्या की छात्रा महताब बानो और रमवापुर कला की छात्रा दिसिबंरी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कार्यक्रम के अंत में खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) सुनीता वर्मा ने विजयी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं स्टेशनरी प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों की सराहना करते हुए कहा कि विज्ञान नवाचार और प्रगति की मजबूत नींव है, जो विद्यार्थियों को सोचने, समझने और नई राह बनाने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर एआरपी जितेंद्र श्रीवास्तव, नीरज त्रिपाठी, विनोद कुमार सहित शिक्षक रविकांत चौधरी और रतनदीप श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें