फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

559 परीक्षार्थियों ने छोड़ी मदरसा बोर्ड की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
559 परीक्षार्थियों ने छोड़ी मदरसा बोर्ड की परीक्षा
विज्ञापन



बलरामपुर। जिले के सात केंद्रों पर बुधवार को दोनों पालियों में मदरसा बोर्ड की परीक्षा कराई गई। दोनों पालियों में 559 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है। दोनों पालियों की परीक्षा में 3074 के बदले 2515 शामिल हुए।


जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को जिले के सात परीक्षा केंद्र गर्ल्स इंटर कॉलेज बलरामपुर, ताहिरा गर्ल्स इंटर कॉलेज तुलसीपुर, डॉ. राम मनोहर लोहिया उच्चर माध्यमिक विद्यालय हुसैनाबाद ग्रंट गैड़ास बुजुर्ग, हाजी लाल मोहम्मद इंटर कॉलेज हुसैनपुर सादुल्लाहनगर, मदरसा जामिया मोईनिया मिस्वां कॉलेज उतरौला, मदरसा दारुल उलूम फजले रहमानिया पचपेड़वा तथा मदरसा जामिया अरबिया मदारुल उलूम विशुनपुर टनटनवा पचपेड़वा में मदरसा बोर्ड की दोनों पालियों में नकलविहीन व सुचितापूर्ण ढंग से परीक्षाएं कराई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रथम पाली में मुंशी व मौलवी के 2080 के सापेक्ष 1,654 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 426 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है। द्वितीय पाली की परीक्षा में आलिम, कामिल व फाजिल के 994 के सापेक्ष 861 परीक्षार्थी शामिल हुए। 133 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें