फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैसड़ी कोतवाली परिसर में दिखा तेंदुआ, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
गैसड़ी कोतवाली परिसर में दिखा तेंदुआ, मचा हड़कंप
विज्ञापन


बलरामपुर। रात के समय गैसड़ी कोतवाली परिसर में तेंदुआ देखे जाने से पुलिस अफसरों व कर्मियों में हड़कंप मच गया। वन विभाग के टीम को तेंदुआ पकड़ने के लिए सूचना भेजी है।
विज्ञापन


वन विभाग की टीम तेंदुए की धर पकड़ में जुट गई है। प्रभारी निरीक्षक गैसड़ी कोतवाली मानवेंद्र पाठक व एसआई दिनेश कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि बीते दिनों से कोतवाली परिसर में लोगों को तेंदुआ दिखाई पड़ रहा है।
विज्ञापन


तेंदुआ देखे जाने से पुलिस अफसरों व कर्मियों में भय व्याप्त है। प्रभारी निरीक्षक ने वन विभाग को पत्र लिखकर तेंदुए को पकड़वाने की मांग की है।

वन क्षेत्राधिकारी सीएन त्रिपाठी ने बताया कि कोतवाली परिसर के आसपास भटक रहे तेंदुए को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी गई है।

मौके पर टीम कांबिंग करके तेंदुए को पकड़ने का प्रयास कर रही है। शीघ्र ही तेंदुए को पिंजड़े में कैद कर जंगल में छोड़ा जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें