चोरों ने घर में उड़ाए तीन लाख के जेवर
बलरामपुर। चौखड़ा गांव में बुधवार रात चोरों ने करीब तीन लाख के जेवर व कपड़े पार कर दिए। पकड़ने की कोशिश करने पर चोरों ने पड़ोसी के ऊपर ईंट से हमला कर दिया और फरार हो गए। चोर इसी थाना क्षेत्र के एक गन्ना क्रय केन्द्र से सोलर बैट्री भी उठा ले गए।
चौखड़ा निवासी आशाराम ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बुधवार रात परिवार के लोग अपने अपने कमरे में सो रहे थे। इसी बीच सीढ़ी के सहारे घर में घुसे चोरों ने कमरे में रखे करीब तीन लाख के जेवर व कपड़े पार कर दिए।
भागते समय चोरों ने पकड़ने की कोशिश करने पर पड़ोसी सतीश वर्मा के ऊपर ईंट से हमलाकर घायल कर दिया और भाग निकले।
चोर इसी थाना क्षेत्र के गन्ना क्रय केन्द्र सिंघवापुर में लगी सोलर लाइट को बैट्री भी खोल ले गए। मुड़िला निवासी स्वामीनाथ यादव के घर में चोरों ने चोरी की कोशिश की लेकिन परिवारवालों के जग जाने पर चोर फरार हो गए।
थानाध्यक्ष गौरा चौराहा अरविन्द गुप्ता ने बताया कि मामले की सूचना मिली है। छानबीन कर शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।