फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में बाइक न मिलने पर पत्नी को जलाकर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक न मिलने पर पत्नी को जलाकर मार डाला
विज्ञापन

-मृतका की मां ने दी तहरीर
- पति, जेठ तथा सास के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज तराई-बलरामपुर। दहेज में बाइक न मिलने पर नाराज पति व उसके घर वालों ने विवाहिता को केरोसीन डालकर जला दिया। बुरी तरह झुलसने से विवाहिता की मौत हो गई। मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने पति, जेठ तथा सास के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

महराजगंज तराई थाने में दी गई तहरीर में ग्राम दल्लीपुर मशमूले गोपालपुर निवासी रजपता ने कहा है कि उसने अपनी बेटी ज्योति देवी की शादी तीन वर्ष पूर्व थाना महराजगंज तराई के ग्राम महदेइया निवासी रामसेवक के साथ की थी। शादी के बाद से रामसेवक तथा उसके घर वाले दहेज में बाइक की मांग करते थे। मांग न पूरी होने पर वह लोग ज्योति को मारते-पीटते थे। यह बात कई बार ज्योति ने मायके वालों को भी बताई थी। रजपता का आरोप है कि दहेज न मिलने के कारण ही गत गुरुवार सुबह 10 बजे ज्योति के पति तथा जेठ व सास ने उसे बुरी तरह मारा-पीटा और बाद में केरोसीन डालकर जला दिया जिससे ज्योति की मौत हो गई। थानाध्यक्ष महराजगंज तराई डॉ. उपेन्द्र राय ने बताया कि रजपता की तहरीर पर पति रामसेवक, पति के भाई गुरुदेव तथा सास नाम अज्ञात के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें