फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसिक स्कूलों में सरप्लस शिक्षकों के समायोजन की तैयारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बेसिक स्कूलों में सरप्लस शिक्षकों के समायोजन की तैयारी
विज्ञापन

-जिला कमेटी के माध्यम से लिया जाएगा निर्णय
बलरामपुर। बेसिक स्कूलों में सरप्लस शिक्षकों के समायोजन की तैयारियों में बेसिक शिक्षा महकमा जुटा गया है। जिले के सभी नौ शिक्षा क्षेत्रों के स्कूलों में तैनात शिक्षकों के मानक की रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है। जिला कमेटी के माध्यम से समायोजन पर निर्णय लिया जाएगा।
बीएसए रमेश यादव ने बीते दिन बताया कि 14 जुलाई को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अपर मुख्य सचिव ने प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में सरप्लस शिक्षकों के समायोजन का निर्देश दिया है। खंड शिक्षाधिकारियों को शासन के निर्देश से अवगत करा दिया गया है। शिक्षा क्षेत्र के जूनियर हाई स्कूल में तैनात सहायक अध्यापक को प्राथमिक विद्यालय में हेडमास्टर के पद पर आवेदन अग्रसारित करने के पूर्व यह निर्धारित करना होगा कि समयोजन दूसरे शिक्षा क्षेत्र में न हो। जूनियर हाईस्कूल में कम से कम तीन अध्यापक रहना अनिवार्य है। सरप्लस की स्थिति में गणित व विज्ञान के शिक्षकों को समायोजित नहीं किया जाएगा। ऐसे जूनियर हाई स्कूल में सबसे कनिष्ठतम शिक्षकों को समायोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी खंड शिक्षाधिकारियों को 15 जुलाई तक ही समय निर्धारित किया गया था इसके बाद के आवेदन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। डीएम की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय कमेटी शिक्षकों के समायोजन पर अंतिम निर्णय लेगी। जिला स्तरीय कमेटी के निर्देश पर शिक्षकों के समायोजन की सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें