बलरामपुर के गोपालपुर के मंसुरवा गांव में निकला अजगर ।-संवाद
हरैया सतघरवा। बरहवा रेंज के ग्राम पंचायत गोपालपुर के मंसुरवा गांव में रविवार सुबह एक घर में करीब 12 फीट लंबा अजगर निकल आया। ग्राम निवासी धनीराम यादव के घर में घुसे अजगर को देखकर परिवारजन और आसपास के लोग दहशत में आ गए। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन रक्षक राम नरेश की अगुवाई में टीम मौके पर पहुंची और अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। रेंजर बृजेश सिंह परमार ने बताया कि अजगर को गांव से दूर तेंदुआनगर बीट के गनेशपुर-भरभरी जंगल में छोड़ दिया गया है। (संवाद)