फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 118 विद्यार्थियों ने छोड़ी प्रयोगात्मक परीक्षा

विज्ञापन
बलरामपुर में प्रयोगात्मक परीक्षा देती छात्राएं।-स्रोत: विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के 26 केंद्रों पर शुक्रवार को इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई गई। प्रयोगात्मक परीक्षा में 2668 विद्यार्थी शामिल हुए, वहीं 118 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह 10 बजे से जिले के 26 विद्यालयों में प्रयोगात्मक परीक्षा शुरू हुई। उतरौला के स्व. रामतीरथ चौधरी कन्या इंटर कॉलेज में पंजीकृत सभी 44 विद्यार्थियों ने गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा दी। नयानगर बलरामपुर के कन्हैया लाल वर्मा इंटर कॉलेज में जीव विज्ञान के 15 व गृह विज्ञान के सभी 65 छात्र प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल हुए। श्री सदगुरु शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज रमनगरा में 204 छात्रों ने जीव विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा दी, वहीं दो छात्र अनुपस्थित रहे। इसी केंद्र पर भौतिक एवं जलवायु विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा में 19 छात्र शामिल हुए, एक ने परीक्षा छोड़ दी।
मीरा देवी पटेल मेमोरियल कन्या इंटर कॉलेज बेनीडीह में 54 छात्राओं ने जीव विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा दी, एक छात्रा अनुपस्थित रही। बेगम हाजी इस्माइल बालिका इंटर कॉलेज में पंजीकृत सभी 31 छात्राएं भूगोल विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल हुईं। इसी तरह राजकीय इंटर कॉलेज इटई रामपुर में 61 छात्रों ने भूगोल विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा दी, दो छात्र अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद ने बताया कि शुक्रवार को 26 विद्यालयों में प्रयोगात्मक परीक्षा कराई गई। परीक्षा में पंजीकृत 2786 के सापेक्ष 2668 विद्यार्थी शामिल हुए, 118 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें