फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए 1154 परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में गुरुवार को प्रथम पाली में आठ और द्वितीय पाली में 43 केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षा कराई गई है। दोनों पालियों में पंजीकृत 1220 की तुलना में 1154 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है। वहीं, 66 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है। हाईस्कूल में कृषि प्रथम व इंटरमीडिएट में इतिहास विषय की परीक्षा कराई गई है। सचल दस्तों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर जायजा लिया।
विज्ञापन

गुरुवार को डीआईओएस गोविन्द राम ने बताया कि प्रथम पाली में हाईस्कूल में कृषि विषय के प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा आठ केंद्रों पर कराई गई है। हाईस्कूल के कृषि विषय में पंजीकृत 306 की तुलना में 286 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है। जबकि 20 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के इतिहास विषय की परीक्षा 43 केंद्रों पर कराई गई। पंजीकृत 914 की तुलना में 868 विद्यार्थियों ने इतिहास विषय की परीक्षा दी जबकि 46 ने परीक्षा छोड़ दी है।
परीक्षा की दोनों पालियों में कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया है। डीआईओएस के साथ-साथ बीएसए डॉ. रामचंद्र व प्रधानाध्यापक डॉ. चंदन पांडेय सहित 6 सचल दस्तों ने परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया। सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की निगरानी में परीक्षाएं कराई गई। प्रश्न पत्र खोलने से लेकर उत्तर पुस्तिकाओं को सील कराने तक सभी स्टेटिक मजिस्ट्रेट अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित रहे। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा होने से नकल की कोई गुंजाइश नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें