फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना सूचना के नदारद शिक्षक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना सूचना के नदारद शिक्षक निलंबित
विज्ञापन


बलरामपुर। बिना सूचना के स्कूल से गायब शिक्षक को संतोषजनक जबाब न देने पर निलंबित कर दिया गया है। निरीक्षण के दौरान गायब होने की पुष्टि के बाद कार्रवाई की गई है।

एमडीएम व अन्य योजनाओं में शिक्षक पर गड़बड़ी करने का आरोप लगाया गया है। शिक्षक को उसी विद्यालय से संबद्ध कर प्रमाण पत्र देने के बाद जीवन निर्वाह भत्ता देने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


बीएसए रमेश यादव ने शुक्रवार को बताया कि शिक्षा क्षेत्र तुलसीपुर के बीईओ ने 20 अप्रैल को निरीक्षण आख्या प्रस्तुत की थी। इसमें प्राथमिक विद्यालय गनवरिया नवीन के सहायक अध्यापक राकेश कुमार 18 अप्रैल से बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए।

123 नामांकित छात्रों के सापेक्ष विद्यार्थियों की उपस्थिति शून्य पाई गई। एमडीएम पंजिका में इससे पूर्व क्रमश: 55, 69, 66, 68, 62, 65, 70, 75 व 68 छात्रों की उपस्थिति दर्शाई गई। एमडीएम, स्वेटर व यूनीफार्म आदि वितरण में प्राप्त धन के सापेक्ष कम वितरण करके शासकीय धन का दुरुपयोग पाया गया।

आरोपों के संबंध में बीएसए दफ्तर से 23 अप्रैल को सहायक अध्यापक राकेश कुमार से स्पष्टीकरण तलब किया गया। स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया। पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही व अनुशासनहीनता बरतने के आरोप में शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


निलंबित शिक्षक को उसी विद्यालय से संबंद्ध कर दिया गया है। निलंबित शिक्षक को प्रत्येक माह कार्य करने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा तभी नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। बीईओ सदर मनीराम वर्मा को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें