फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम बदलकर उचक्कों ने उड़ाया 45 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम बदलकर उचक्कों ने उड़ाया 45 हजार रुपये
विज्ञापन


बलरामपुर। एटीएम बदलकर उचक्कों ने एक व्यक्ति का 45772 रुपये उड़ा दिया है। देहात थाना क्षेत्र के नंदनगर निवासी राम गोपाल ने शनिवार को एसपी को प्रार्थना पत्र देकर मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में पीड़ित ने कहा है कि उसका खाता एसबीआई मंडी शाखा भगवतीगंज में है। गत दो अप्रैल को वह एक्सिस बैंक के एटीएम से पैसा निकालने गया था। एटीएम में पहले से ही दो व्यक्ति मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों व्यक्तियों ने धोखे से मेरा एटीएम बदल लिया और थोड़े देर बाद ही मेरे खाते से 45772 रुपये किसी दूसरे खाते में ट्रांसफर होने का मैसेज आया। मोबाइल पर आए मैसेज को देखने के बाद बैंक के अधिकारियों से मिला और उन्हें समस्या बताई।

बैंक के अधिकारियों की सलाह पर पुलिस को तहरीर दी है। एसपी प्रमोद कुमार ने देहात थाने की पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें