फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा पर जवानों ने बढ़ाई चौकसी

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा पर जवानों ने बढ़ाई चौकसी
विज्ञापन

- डॉग स्क्वॉयड से ली जा रही आने-जाने वालों की तलाशी
अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर। स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए एसएसबी ने सुरक्षा के बंदोबस्त को चौकस कर दिया है। भारत-नेपाल सीमा पर जवानों ने चौकसी बढ़ा दी है। डॉग स्क्वायड हर रास्तों पर आने-जाने वालों की सघन तलाशी ले रहे हैं। एसएसबी 9वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट मितुल कुमार ने सोमवार को बताया कि 15 अगस्त को देश के लोग स्वतंत्रता दिवस पर्व मनाएंगेे। देशवासियों की सुरक्षा के प्रति एसएसबी के जवान कोई कोताही नहीं बरतेंगे। डॉग स्क्वायड के माध्यम से भारत-नेपाल सीमा के आने-जाने वाले सभी रास्तों पर सघन तलाशी कराई जा रही है। एसएसबी के जवान सभी चौकियों पर 24 घंटें मुस्तैदी के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा की निगरानी कर रहे है। जवानों को सतर्कता बरतने का अभ्यास भी कराया जा रहा है। कमांडेंट से डीएम राकेश कुमार मिश्र व पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने भी सीमा के साथ-साथ आंतरिक सुरक्षा जैसे कई मुद्दों पर भी गहन विचार-विमर्श किया। एसएसबी कमांडेंट, डीएम व एसपी ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस व जन्माष्टमी की शुभकामना देते हुए शांति के साथ पर्व मनाने की अपील की है। कमांडेंट ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर 16 अगस्त तक विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें