फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने तोड़ा सीजन का रिकार्ड, 14

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश ने तोड़ा सीजन का रिकार्ड
विज्ञापन

- 148 मिमी दर्ज की गई बारिश
- भारी बारिश ने भी मचाई तबाही, घरों में घुसा पानी
- सड़कों पर दिखा नदी जैसा नजारा
बलरामपुर। भारी बारिश ने सोमवार को बारिश ने सीजन का रिकार्ड तोड़ दिया। इस दिन करीब 148 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है। भारी बारिश के चलते कई घरों में पानी भर गया है। सड़कों पर बारिश के चलते नदी व नाले जैसा नजारा दिखाई दिया।
विज्ञापन

बारिश के चलते तुलसीपुर देवीपाटन शक्तिपीठ के किनारे सैलाब दिख रहा था। सड़क पर पानी चल रहा था। तुलसीपुर नगर की सड़कें नदी की तरह दिखने लगी। गैसड़ी बाजार में नेशनल हाईवे पर बारिश का पानी बह रहा था। कई घरों में भी बारिश का पानी भर गया है। पचपेड़वा सीएचसी में भी बाढ़ का पानी भर जाने से मरीजों व तीमारदारों को दिक्कत हो रही है। बलरामपुर नगर में बारिश के चलते कई घरों में पानी घुस गया। बारिश का आलम यह था कि रविवार रात करीब दो बजे शुरु हुई मूसलाधार बारिश दोपहर करीब दो बजे तक जारी रही। महदेइया बाजार संवाददाता के मुताबिक भारी बारिश के चलते ग्राम बनगवां के मजरे भरपुरवा में फकीरे, रामफेर, तिलकराम, चिथरु तथा श्रीदेवी के कच्चे मकान ढह गए है। बारिश के चलते तुलसीपुर ब्लॉक मुख्यालय जलमग्न हो गया है। सोमवार को बारिश की स्थिति यह रही कि तुलसीपुर तहसील में कुल 204 मिमी, सदर तहसील में 123 मिमी तथा उतरौला तहसील में कुल 117 मिमी वर्षा के साथ जिले में करीब 148 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई है। बारिश के चलते हरैया थाना क्षेत्र के भड़सहिया गांव को जाने वाली सड़क का पुल व सड़क पानी के तेज बहाव में बह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें