फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में अवैध ढंग से खरीदा जा रहा था सरकारी गेहूं -संशोधित

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव में अवैध ढंग से खरीदा जा रहा था सरकारी गेहूं
विज्ञापन


बलरामपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के भीखमपुर गांव में एक ट्रक अवैध तरीके से खरीदा गया गेहूं बरामद किया गया है। करीब 200 क्विंटल गेहूं सरकारी तथा प्राइवेट बोरियों व जमीन पर डंप किया गया मिला है।

शनिवार को नगर कोतवाली की पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया तथा संदिग्ध से पूछताछ कर रही है। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल ने मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय टीम गठित कर दी है। फर्जी सरकारी गेहूं क्रय केन्द्र पकड़े जाने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र के कटराशंकर भीखमपुर गांव में एक ट्रक पर सरकारी बोरे में अवैध ढंग से गेहूं लोड कराया जा रहा था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया और मामले की जानकारी दी।

पुलिस से जानकारी मिलने पर मौके पर एडीएम के साथ गए। पता चला कि गेहूं क्रय केन्द्र चकवा के लिए भीखमपुर गांव में अवैध ढंग से खरीदा जा रहा था। चकवा केन्द्र के प्रभारी द्वारा बिचौलिये के माध्यम से गेहूं की अवैध खरीदारी कराई जा रही थी।

मौके पर सरकारी गेहूं खरीद का बैनर भी टंगा हुआ पाया गया। यही नहीं आसपास सैकड़ों बोरी गेहूं सरकारी व प्राइवेट बोरियों में भरा हुआ भी बरामद किया है।

पकड़े गए ट्रक को एफसीआई का चालान भी दिया गया है। ग्रामीणों की माने तो यहां पर किसानों से कोई खरीदारी ही नहीं की जा रही थी। ऐसे हालत में यहां पर बरामद करीब 200 क्विंटल गेहूं कहां से आया इस बात का जबाव अभी किसी के पास नहीं है।
विज्ञापन


एडीएम ने गेहूं क्रय केन्द्र लिलवा का भी औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में केन्द्र पर भारी मात्रा में गेहूं कम पाया गया। भारतीय खाद्य निगम में तत्काल गेहूं भेजने का निर्देश दिया है। एडीएम ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें