फोटो-22-बलरामपुर के स्पोटर्स स्टेडियम में मौजूद फुटबाल खिलाड़ी।-स्रोत : विभाग
बलरामपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किया गया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर 11 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी अब गोंडा में होने वाले मंडलीय ट्रायल में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
क्रीड़ा अधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि एक से चार अगस्त तक वाराणसी स्थित क्षेत्रीय खेल कार्यालय में प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसी के लिए जिले से खिलाड़ियों के चयन हेतु ट्रायल कराया गया। उप क्रीड़ा अधिकारी अनुपमा धानुक एवं प्रशिक्षक मोहम्मद हसन कुरैशी की देखरेख में खिलाड़ियों का मूल्यांकन किया गया।
ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अब्दुल्ला खान, रवि मौर्य, शौर्य शुक्ल, अनादि सिंह, हरीश कश्यप, सुधांशु कसौधन, फैजान अंसारी, संदेश कुमार, मोहम्मद अब्दुल कादिर, विदित प्रताप सूर्यवंशी और धैर्य अग्रवाल का चयन किया गया। ये सभी खिलाड़ी अब मंडलीय चयन ट्रायल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
खिलाड़ियों के चयन पर प्रशिक्षक विजय शंकर पांडेय, हिना खातून, नागेंद्र गिरि, सूरज कुमार, अभय सिंह और पवन त्रिपाठी सहित खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई देते हुए मंडलीय एवं प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।