फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 1074 अधिवक्ताओं ने किया मतदान

Sat, 17 Jan 2026 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के दीवानी न्यायालय में मतदान के लिए खड़े अधिवक्ता।
विज्ञापन
बलरामपुर/उतरौला। बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चुनाव में शनिवार को सुबह 10 से शाम पांच बजे तक 1074 वोटरों ने मतदान किया। जिले में तीन बूथों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान प्रक्रिया पूरी कराई गई। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए वकीलों ने बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय पर स्थित दीवानी न्यायालय में कोर्ट नंबर छह, वाह्य न्यायालय उतरौला व ग्राम न्यायालय तुलसीपुर में एक-एक बूथ पर शनिवार को बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चुनाव में मतदान कराया गया। जिला मुख्यालय पर अपर सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार तृतीय बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चुनाव में निर्वाचन अधिकारी नामित रहे।

उन्होंने बताया कि सदर व तुलसीपुर में बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चुनाव में 971 वोटरों को मतदान करना था, जिसके सापेक्ष 828 वोटरों ने मतदान में हिस्सा लिया है। उतरौला में 286 वोटरों को बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चुनाव में मतदान कराना थ, जिसके सापेक्ष 246 वोटरों ने मतदान किया है।
विज्ञापन


वाह्य न्यायालय उतरौला में सिविल जज जूनियर डिवीजन/न्यायिक मजिस्ट्रेट उतरौला योगेश कुमार चौधरी व ग्राम न्यायालय तुलसीपुर में न्यायिक अधिकारी आस्था सिंह चुनाव अधिकारी नामित रहीं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीओ सिटी ज्योतिश्री ने दीवानी न्यायालय पहुंचकर जायजा लिया। मतदान के दौरान सभी बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही।


मतदान के बाद आंदोलन की तय होगी रणनीति
जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष अजय बहादुर सिंह, महामंत्री केजी श्रीवास्तव, कलेक्ट्रेट बार अध्यक्ष रमेश चंद्र त्रिपाठी, महामंत्री कमलेश्वर सिंह व युवा बार संघ अध्यक्ष अनिल कुमार शुक्ल ने बताया कि सर्वसम्मति से सभी अधिवक्ताओं ने बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चुनाव में मतदान किया।

अधिवक्ता सूर्य प्रकाश श्रीवास्तव व उनके परिजनों पर हमले और संघ के पूर्व अध्यक्ष संजय तिवारी के खिलाफ फर्जी प्राथमिकी दर्ज किए जाने को लेकर नाराज वकीलों ने पहले दिन मतदान का बहिष्कार किया था। दूसरे दिन मतदान में हिस्सा लिया गया। मतदान के बाद बैठक कर अगली रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें