फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 107 वाहनों का चालान

Fri, 20 Nov 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-18- नगर में वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देते एआरटीओ। स्रोत विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा-2026 के पांचवें दिन शुक्रवार को विशेष प्रवर्तन अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 107 वाहनों का चालान किया गया। इनमें सबसे अधिक 57 वाहन चालक बिना हेलमेट के पकड़े गए।
विज्ञापन


जिले में 16 से 30 नवंबर तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर जांच अभियान चलाया। एआरटीओ बृजेश ने बताया कि जांच के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 57 और सीट बेल्ट का प्रयोग नहीं करने वाले 27 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं, स्टंट ड्राइविंग के दो और निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में वाहन चलाने वाले 17 चालकों का चालान किया गया।

इसके अलावा गोंडा मार्ग स्थित फुलवरिया चौराहे पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। यहां वाहन चालकों और राहगीरों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। लोगों से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की अपील की गई। साथ ही निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और सड़क पर स्टंटबाजी से बचने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें