फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय वायु सेना के शौर्य व पराक्रम की गाई जा रही गाथा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। भारतीय वायु सेना के शौर्य व पराक्रम की विजय गाथा गाई जा रही है। कई स्थानों पर लोगों ने जवानों के साहस को सलाम करते हुए कार्यक्रम किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। वायु सेना के पायलेट अभिनंदन को छुड़ाने की मांग भी जोर-शोर से उठाई जा रही है।
विज्ञापन



मेडिकल एंड सेल्स एसोसिएशन व अन्य कई स्वयंसेवी संस्थाओं की तरफ से गुरुवार को विंग कमांडर अभिनंदन की रिहाई के लिए वीर विनय चौराहे पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। धरने में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ. तुलशीश दूबे ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानून जिनेवा समझौता का यदि पाकिस्तान उल्लंघन करेगा तो कल हो सकता है विश्व मानचित्र में पाकिस्तान का नाम ही न रहे। हम सभी भारतीयों को साहस नहीं धैर्य एवं संयम के साथ अफवाहों से भी सावधान रहना होगा।


प्रदर्शन में अंबरीश शुक्ल ने कहा कि पाकिस्तान के कब्जे में एक विंग कमांडर अभिनंदन ही नहीं बल्कि पूरे 130 करोड़ हिंदुस्तानियों का दिल है। यदि कमांडर अभिनंदन को कुछ हुआ तो पाकिस्तान की ईंट से ईंट बजा दी जाएगी। धरने को अशोक तिवारी, अजीत वर्मा, वंशीधर पांडेय, अमित शुक्ल, सुनील श्रीवास्तव आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन



गैसड़ी संवादसूत्र के अनुसार भारतीय वायु सेना द्वारा पाकिस्तान में घुसकर आंतकियों को मारे जाने पर गैसड़ी बाजार में खुशी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मी ने सभी को मिठा खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर सुरेश कुमार सिंह शेरा, रामदीन वर्मा, अजय कुमार सैनी व विजय श्रीवास्तव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


श्रीदत्तगंज संवादसूत्र के अनुसार कटिया गांव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तरफ से संचालित विद्यालय के सभी आचार्यों की बैठककी गई। इसमें सबसे पहले शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्घांजलि दी गई। इस अवसर पर महंत ज्ञान नाथ योगी, महंत जितेंद्र वन, राम नरायन, राहुल जायसवाल व पवन कुमार वर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें