फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 वर्ष की सजा

Wed, 06 Mar 2024 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश पास्को एक्ट जहेंद्र पाल सिंह की कोर्ट ने आरोपी को दोषी करार माना है। कोर्ट ने दोषी को 10 साल के कारावास के साथ ही 50 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

विशेष लोक अभियोजक पास्को एक्ट पवन कुमार शुक्ल ने बताया कि इस मामले में वादी ने आरोप लगाया था कि 16 अगस्त 2016 को गांव के ही चिनमुन गौतम ने उसकी नाबालिक लड़की को खेत में ले जाकर दुराचार किया था। विवेचक ने जांच के बाद आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। कोर्ट ने साक्ष्य व गवाही के आधार पर आरोपी को दोषी मानते हुए सजा सुनाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें