फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: फुटबॉल ट्रायल में 10 खिलाड़ियों का चयन

Sat, 14 Nov 2026 10:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-27- स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित ट्रायल में चयनित ​खिलाड़ी। स्रोत विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 10 खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी अब मंडलीय ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन


जिला क्रीड़ा अधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय सीनियर पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इसके लिए देवीपाटन मंडल की टीम का गठन किया जाना है। टीम के चयन के लिए ट्रायल आयोजित किया गया। इसमें बेहतर प्रदर्शन के आधार पर सूरज कुमार गौतम, मो. जीशान अंसारी, फहद खान, अमित कुमार, शुभम सिंह, शमश खान, आयुष श्रीवास्तव, तुषार मिश्र, एकलव्य पांडेय और फैजान अंसारी का चयन किया गया। इसके अलावा हर्षित श्रीवास्तव को टीम मैनेजर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें