बलरामपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 10 खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी अब मंडलीय ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
जिला क्रीड़ा अधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय सीनियर पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इसके लिए देवीपाटन मंडल की टीम का गठन किया जाना है। टीम के चयन के लिए ट्रायल आयोजित किया गया। इसमें बेहतर प्रदर्शन के आधार पर सूरज कुमार गौतम, मो. जीशान अंसारी, फहद खान, अमित कुमार, शुभम सिंह, शमश खान, आयुष श्रीवास्तव, तुषार मिश्र, एकलव्य पांडेय और फैजान अंसारी का चयन किया गया। इसके अलावा हर्षित श्रीवास्तव को टीम मैनेजर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।