फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले को मिलेगी करोड़ों की सौगात

Wed, 07 Sep 2016 08:21 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
टीडी कालेज के खेल मैदान में गड़करी के कार्यक्रम स्थल पर बन रहे मंच का निरीक्षण करते भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे।
विज्ञापन
गुरुवार का दिन जनपद के लिए ऐतिहासिक होने जा रहा है। जनपद के विकास के लिए करोड़ों की सौगात मिलने जा रही है। केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग एवं पोत परिवहन मंत्री नितिन गडकरी नगर में फ्लाईओवर तथा फोरलेन सड़क का शिलान्यास करेंगे। सांसद भरत सिंह की माने तो यहां के विकास के लिए बाईपास समेत कुछ अन्य प्रोजेक्टों को भी हरी झंडी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन



  केंद्रीय मंत्री का हेलीकाप्टर गुरुवार की दोपहर 01.50 बजे पुलिस लाइन में उतरेगा। दोपहर 02 बजे मुरली मनोहर टाउन महाविद्यालय में एनएच प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे। सांसद भरत सिंह ने बताया कि आजादी के बाद यह पहला अवसर होगा, जब जिले को एक साथ करोड़ों की सौगात मिलेगी। जिले के लिए सभा ऐतिहासिक होगी।

नगरवासियों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए चंद्रशेखर नगर से कदम चौराहा तक करीब साढ़े तीन किलोमीटर तक फ्लाईओवर बनेगा, जिसकी लागत करीब चार से पांच सौ करोड़ होगी। इसी तरह फोरलेन सड़क के लिए अरबों के प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले के विकास के लिए कोई कसर नहीं बाकी रहेगी।
विज्ञापन


द्वाबा समेत अन्य क्षेत्रों के लिए उनकी तरफ से पूर्व की कुछ मांगें पाइपलाइन में हैं, गडकरी की सभा में उसे भी हरी झंडी मिलने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान नितिन गडकरी यहां आए थे तथा विकास का वादा किया था। ऐसे में जिलेवासियों को गडकरी की सभा से कई उम्मीद है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें