फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या के विरोध में सड़क पर उतरे

Tue, 20 Sep 2016 09:14 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
रामपुर चिट में हत्या के विरोध में एनएच को जाम करते ग्रामीणों को समझाते सीओ सदर बाबू लाल यादव।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के रामपुरचीट गांव निवासी रामाशीष गोंड (40) की लकड़ी काटने को लेकर हुए विवाद में मौत के विरोध में मंगलवार को ग्रामीण सड़क पर उतर आए तथा बलिया-बक्सर राष्ट्रीय राजमार्ग जामकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। मृतक के भाई की तहरीर पर थानाध्यक्ष ने संबधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। सूचना पर घंटों बाद पहुंचे सदर तहसीलदार योगेंद्र सिंह के मुआवजे और कार्रवाई के आश्वासन पर करीब पांच घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। 
विज्ञापन



रामपुरचीट गांव निवासी रामाशीष गोंड रविवार की शाम बलिया-बक्सर मुख्य मार्ग पर दुर्गा मंदिर के पास लकड़ी काट रहा था। तभी गांव के  धनधन सिंह और रघुवंश यादव ने लकड़ी काटने से मना करने लगे। जिसको लेकर दोनों के बीच कहासूनी हो गई। देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गई। जिसमें रामआशीष गंभीर रूप से घायल हो गया। घरवालों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

सोमवार की शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। निधन के बाद मृतक के छोटे भाई अंजनी कुमार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। थानाध्यक्ष सुरेश सिंह ने संबधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपियों की गिरफ्तारी, परिवार को मुआवजा और मृतक के पुत्र को नौकरी की मांग को लेकर घरवालों सहित ग्रामीणों ने बलिया-बक्सर मार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी बाबूलाल यादव ने काफी समझाया लेकिन ग्रामीण नहीं माने। करीब पांच घंटे बाद पहुंचे सदर तहसीलदार योगेंद्र सिंह के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें