फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए अभियान चलाएगी युवजन सभा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। समाजवादी युवजन सभा के पदाधिकारियों की बैठक मंगलवार को सपा कार्यालय परिसर में हुई। इसमें संगठन विस्तार की समीक्षा की गई। प्रदेश सचिव पंकज राजभर ने कहा कि किसी भी चुनाव को जीतने में युवाओं की भूमिका सर्वोपरि होती है। प्रदेश का भविष्य पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के हाथों में सुरक्षित है। विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कराने के लिए प्रत्येक युवा साथी को दस-दस युवाओं को सभा से जोड़ना है। जिलाध्यक्ष प्रभुनाथ यादव ने कहा कि सर्वसमाज का विकास समाजवादी पार्टी में निहित है। युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए युवजन सभा वृहद अभियान चलाएगा। सौरभ यादव, नागेंद्र पाल, सेराज, मंटू बाबा, शिशुपाल यादव, प्रमोद यादव ,नाजिर रफत, अजीत पासवान, संदीप त्यागी, सुनील चौहान, कल्पनाथ यादव, मनोज यादव, अरुण शर्मा, नरेंद्र यादव, अरुण मिश्रा, सुभाष राजभर, विवेक गोंड, आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रभुनाथ यादव और संचालन जिला महासचिव नितेश पाठक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें