फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: भ्रष्टाचार, अनियमितता के खिलाफ युवजन सभा ने किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ

विज्ञापन
शंकरपुर मझौली ​स्थित मां भगवती मंदिर परिसर में बुद्धि-शुद्धि यज्ञ के दौरान हवन पूजन करते युवजन
विज्ञापन
बलिया। समाजवादी युवजन सभा की ओर शंकरपुर बभनौली गांव स्थित भगवती मंदिर परिसर में राम मंदिर के चंदा, चढ़ावा चोरी के विरोधी प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरि के नेतृत्व में मंगलवार को बुद्धि-शुद्धि हवन-पूजन किया गया। इस मौके पर सभा के पदाधिकारियों ने मंदिर से जुड़े लोगों के बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन कुंड में आहूतिया दी।
विज्ञापन

इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरि ने कहा कि जनता की आस्था, धार्मिक भावनाओं और जनसहयोग से प्राप्त धन का दुरुपयोग किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। यदि ऐसे मामलों में आरोप सामने आए हैं, तो उनकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि बुद्धि-शुद्धि हवन-पूजन किसी व्यक्ति विशेष के विरुद्ध नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार, अनियमितता और जनता के विश्वास से खिलवाड़ करने वाली मानसिकता के विरुद्ध एक लोकतांत्रिक एवं प्रतीकात्मक विरोध है। इस मौके पर धनजी यादव, आशुतोष ओझा , रोहित चौबे, नीतीश गिरि, दिग्विजय यादव, राहुल तिवारी , प्रियांशु तिवारी, रवि तिवारी आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें