फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: हाईस्कूल में युग और इंटरमीडिएट में निगम जिला टाॅपर, दोनों के 99%

विज्ञापन
सीआईएससीई बोर्ड का परीक्षाफल घोषित होने के बाद हवा में उछलकर खुशी का इजहार करते सेक्रेड हार्ट स - फोटो : बड़ीहाट में भूमिगत लाइन में खराबी होने के बाद खोदा गया गड्ढा।
विज्ञापन
बलिया। आईसीएसई का परीक्षा परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित कर दिया गया। 10वीं, 12वीं में छात्र टॉपर रहे। हाईस्कूल में युग और इंटरमीडिएट में निगम जिला टाॅपर बने। दोनों के 99% हासिल किया है।
विज्ञापन

हाईस्कूल में होलीक्राॅस स्कूल के युग वर्मा 99 प्रतिशत अंक पाकर जिला टाॅपर रहे। वहीं, इंटरमीडिएट में कैस्टरब्रिज से विज्ञान वर्ग में निगम चौबे भी 99 प्रतिशत अंक पाकर जिले में टाॅपर रहे। परिणाम जारी होने के बाद विद्यालयों में खुशी की लहर दौड़ गई। बच्चे एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किए। शिक्षकों ने भी बच्चों को शुभकामनाएं दीं। होलीक्राॅस स्कूल के युग वर्मा 99 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय ही नहीं अपितु जिला टाॅपर बने। इसी स्कूल के एंद्री वर्मा 97़ 60 अंक पाकर जनपद में दूसरे स्थान पर रहे। कैस्टरब्रिज के तनय कुमार 97़4 प्रतिशत अंक पाकर तीसरे स्थान पर रहे।
वहीं, इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में कैस्टरब्रिज के निगम चौबे विज्ञान वर्ग में 99 प्रतिशत अंक पाकर जिले में टापर बने। वहीं, होलीक्राॅस स्कूल की सृष्टि पाण्डेय 97़ 75 प्रतिशत अंक पाकर जिले में दूसरे स्थान पर रहीं। कैस्टरब्रिज की आराध्या विज्ञान वर्ग में 97़.3 प्रतिशत अंक पाकर तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं, कामर्स वर्ग में होलीक्राॅस की आर्या नंदिनी 97़ 75 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम, आयूषी तिवारी 94़ 25 प्रतिशत अंक पाकर दूसरे व संकल्प अग्रवाल को 92़.5 प्रतिशत अंक पाकर तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें