नगर के बालेश्वर घाट रोड स्थित केसरिया हिंदू वाहिनी की बैठक को संबोधित करते राष्ट्रीय अतुल मिश्र?
- फोटो : BALLIA
बलिया। केसरिया हिंदू वाहिनी के तत्वावधान में नगर के बालेश्वर घाट रोड स्थित एक निजी लॉज में रविवार को बैठक हुई। मुख्य अतिथि संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल मिश्र, विशिष्ट अतिथि मृत्युंजय सिंह एवं रोटी बैंक की प्रभारी स्वीकृति सिंह ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर पुर्ष्पाचन एवं दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मिश्र ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा, गौरक्षा तथा हिंदू संस्कृति को आगे बढ़ाने में युवाओं का महत्वपूर्ण होता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा ने कहा कि केसरिया हिंदू वाहिनी ने बहुत कम समय में ही 26 राज्यों में अपना वर्चस्व स्थापित कर चुका है। आजमगढ़ मंडल अध्यक्ष गौतम सिंह ने हिंदुत्व शब्द की उत्पत्ति के बारे विस्तृत रूप से जानकारी दी। कहा कि हिंदूत्व शब्द की उत्पत्ति सिंधु नदी के नाम से हुई। यह शब्द सिंधु सभ्यता से लिया गया है। इस मौके पर शशिदेव सिंह, शांतनु चौबे, पूजा तिवारी, रत्नेश पांडेय, रजनीश चौबे, अर्जुन तिवारी, संजय पांडेय, सचिन कुमार, विक्रांत विभव सिंह, शशिभूषण पांडेय, सुनील चौबे आदि रहे। अध्यक्षता रविकांत द्विवेदी तथा संचालन अखिलेश सोनी ने किया।