फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों ने पुलिस का फूंका पुतला

Thu, 11 Aug 2016 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया
विज्ञापन
मनियारी जसांव गांव में अवैध शराब के विरोध में प्रशासन का पुतला दहन करते ग्रामीण।
विज्ञापन
अवैध रूप से बिक रहे शराब के विरोध में गुरुवार को मनियारी जसांव गांव के  युवकों ने बांसडीहरोड स्थित पुलिस पिकेट के समीप पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका। इस दौरान पुलिस के विरोध में नारे लगाते हुए अवैध शराब बिक्री को अविलंब बंद कराने की मांग की।  
विज्ञापन



इस अवसर पर मनियारी जसाव गांव निवासी बीडीसी वशिष्ठ ने कहा कि गांव में धड़ल्ले अवैध शराब का धंधा जोरों पर चल रहा है। हालांकि एसपी के निर्देश पर पुलिस ने शराब कारोबारियों के विरुद्ध  पूरे जनपद में अभियान चलाकर कार्रवाई की। लेकिन मनियारी जसाव गांव पुलिसिया कार्रवाई से अछूता रहा। जिससे शराब कारोबारियों का हौसला बुलंद है। हरिपुर गांव के प्रधान शिव कुमार गुप्ता ने कहा कि मनियारी जसाव गांव समेत आसपास के गांव में वर्षों से अवैध शराब का धंधा जोरों पर फलफूल रहा है। लेकिन इलाकाई पुलिस के मिलीभगत के कारण यह धंधा कुटीर उद्योग के रूप ले लिया है।

कहा कि 31 जुलाई को बांसडीहरोड थाना पहुंचे एसपी ने सख्त लहजों में कहा था कि अगर थाने के किसी भी क्षेत्र में दारू बिकने की शिकायत मिली तो संबंधित  इलाकाई पुलिस नपेंगे। लेकिन वर्षों से थाने पर जमे पुलिस के ऊपर एसपी के निर्देश का कोई असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन

छात्रों एवं ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक का ध्यान आकृष्ट कराते हुए अवैध शराब के धंधे को अविलंब बंद कराने की मांग की। इस मौके पर दिग्विजय, जयप्रकाश, सुनील कुमार, दशरथ, बबलू, विक्की, गौतम कुमार, महावीर प्रसाद, रामदुलार बिंद, दीपक प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें