शहर के चौक स्थित शहीद पार्क में जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए सैनिकों के सम्मान में शुक्रवार को बीएफसीआई ग्रुप एवं और आरटी ग्रुप द्वारा श्रद्घांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान पर विवेक कुमार सिंह ने कहा कि हमारे देश के युवा अपने सैनिकों के साथ हैं, उनकी कुर्बानी व्यर्थ नहीं होने देंगे।
जयप्रकाश मिश्र ने कहा कि देश के वीर शहीदों के लिए हम जैसे युवा यदि काम नहीं आए तो हमारा जीवन बेकार है। श्रद्घांजलि देने वालों में कान्वेंट स्कूल, महर्षि वाल्मिकी विद्यालय, दयानंद विद्यामंदिर, आदर्शदर्शन पीठ के छात्रों एवं अध्यापक शामिल रहे। शाम के समय में शहीदों की याद में कैंडिल मार्च निकाला। इस मौके पर अभिषेक कुमार कसेरा, भरत दुबे, चंद्रमौली दीक्षित, रजनीकांत, प्रफुल्ल पांडेय, प्रिया सिंह, अंसू सिंह आदि रहे।
वहीं बेरुवारबारी में जम्मू- कश्मीर में शहीद सैनिकों की शहादत को श्रद्धांजलि देने के लिए गुरुवार की देर शाम क्षेत्रीय लोगों ने कैंडिल मार्च निकाला। मार्च गोपालनगर से शुरू होकर विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए ब्लॉक मुख्यालय पहुंचा। कैंडल मार्च के दौरान युवाओं का जोश देखने लायक था। सभी युवा हाथोंnमें तख्तियां लिए हुए थे। जिस पर पाकिस्तान विरोधी नारे लिखे गये थे। साथ ही लोग पाकिस्तान विरोधी नारे भी लगा रहे थे।
कैंडिल मार्च में शामिल लोग राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत थे। इस मौके पर शिक्षक हरिओम सिंह ने कहा कि देश के युवाओं में इतना जोश है कि गांवों के नौजवान को ही छोड़ दिया जाये तो 24 घण्टे में पाकिस्तान का मटियामेट कर देंगे।कैंडिल मार्च में उमेश यादव, रवींद्र यादव, सुनील शुक्ल, पंकज सिंह, अमित यादव, हरिशंकर, मुन्नाअंसारी, गुड्डू अंसारी, राजूयादव, इंद्रजीत, गजेंद्र, राजेंद्र, जितेंद्र, राजेश प्रसाद, यशपाल सिंह आदि लोग रहे।