फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: गांंधी और चंद्रशेखर के सपनों को साकार करें युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में शनिवार को विकसित भारत युवा संसद का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं से गांंधी और चंद्रशेखर के सपनों को साकार करने के लिए युवाओं का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

उद्घाटन सत्र की मुख्य अतिथि डाॅ. सुषमा शेखर ने स्वामी विवेकानंद और उनकी शिक्षाओं को याद किया। महात्मा गांंधी और पूर्व पीएम चन्द्रशेखर के आदर्शों का जिक्र करते हुए उन्होंने समतामूलक, समदर्शी समाज के निर्माण के उनके सपने को साकार करने के लिए युवाओं का आह्वान किया। अध्यक्षीय उद्बोधन में कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने कहा कि भारत का विकास भारतीय संस्कृति और परंपरा के ताने-बाने से बुने आधार पर ही हो सकेगा। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. प्रमोद शंकर पाण्डेय, स्वागत उद्बोधन डाॅ. कृष्ण कुमार सिंह, नोडल अधिकारी एवं धन्यवाद ज्ञापन वित्त अधिकारी आनंद दूबे ने किया। द्वितीय सत्र में ‘’एक देश, एक चुनाव: विकसित भारत का मार्ग प्रशस्त करना’’ विषय पर मऊ, देवरिया और बलिया जनपद के 70 युवाओं ने अपने विचार रखे। निर्णायक मंडल में डाॅ. राजेश कुमार, नरेंद्र चौबे, कनक चक्रधर, कपिल देव राम एवं डाॅ. अनिल कुमार तिवारी सम्मिलित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें