फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia: पिकअप और बाइक की टक्कर में युवक की मौत , साथी गंभीर रूप से घायल

Mon, 09 Jan 2023 04:44 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

बलिया जिले के महराजपुर गांव के समीप सोमवार दोपहर पिकअप और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चाले रहे युवक की मौत हो गई। वहीं पीछे बैठा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले के महराजपुर गांव के समीप सोमवार दोपहर पिकअप और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चाले रहे युवक की मौत हो गई। वहीं पीछे बैठा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के कमतैला निवासी अंकित मौर्या (20) पुत्र धर्मेंद्र मौर्या अपने साथी महाराजपुर निवासी राजीव चौहान उर्फ सिंटू (15) पुत्र रामप्रताप चौहान के साथ बाइक सिंगही जा रहे थे।  महराजपुर गांव के समीप तेज रफ्तार पिकअप से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक चला रहे अंकित मौर्या की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राजीव गंभीर रूप से घायल हो गया।

मौके पर जुटे लोगों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया। जहां से चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर चालक डेहरी निवासी उमाशंकर राजभर को हिरासत में लिया। युवक की मौत पर गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं परिजनों में कोहराम मच गया। चचेरे भाई अमित कुमार की तहरीर पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें