फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia: जमीन को लेकर विवाद, खूनी संघर्ष में बुजुर्ग की मौत और मां-बेटा घायल, आरोपी ताला बंद कर फरार

Mon, 09 Jan 2023 01:23 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

बलिया के मिड्ढा गांव के अनुसूचित बस्ती में भूमि विवाद को लेकर सोमवार सुबह दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें जमकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले। इसमें एक बुजुर्ग की जहां मौके पर ही मौत हो गई वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 
 
विज्ञापन
घटनास्थल पर ग्रामीण महिलाओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बलिया जिले के मिड्ढा गांव में सोमवार सुबह जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई।  लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमले में एक पक्ष के बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं बुजुर्ग की बहू और पोता गंभीर रूप से घायल हो गए। पड़ोसियों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जानलेवा हमले के आरोपी घर में ताला बंद कर फरार हो गए।

विज्ञापन


फेफना थाना क्षेत्र के मिड्ढा गांव के अनुसूचित बस्ती निवासी गोपाल राम (70) का अपने पट्टीदार से लंबे समय से भूमि विवाद चला आ रहा है। सोमवार अलसुबह इसी विवाद में पट्टीदारों ने गोपाल राम पर लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला बोल दिया। गोपाल राम की चीखपुकार सुनकर बचाने आई बहू गौतमी देवी (50) पत्नी सुरेश राम और नाती चंदन राम (22) पहुंचा।

उन दोनों को भी मारपीट कर घायल कर दिया। इधर, मौके पर ही रामगोपाल की मौत हो गई। चीखपुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और आननफानन घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक बुजुर्ग का इकलौता पुत्र सुरेश राम लुधियाना में काम करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने उसे सूचना दे दी है। जानलेवा हमले के आरोपी ताला बंद कर फरार हो गए हैं। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे  फेफना एसओ रोहन राकेश सिंह ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें