फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सड़क हादसे में युवक घायल, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के करनई चट्टी पर शुक्रवार की देर शाम बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल युवक की हालत चिंताजनक होने से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार की सुबह सड़क जाम कर दिया। जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गई। आक्रोशित ग्रामीणों का आरोप था कि देसी शराब की दुकान के कारण ही यहां आए दिन दुर्घटना होती रहती है। एसएचओ सुखपुरा योगेंद्र प्रसाद सिंह ने लोगों से जाम समाप्त करने का काफी अनुरोध किया, लेकिन लोग नहीं माने और शराब की दुकान हटाने की मांग पर अड़े रहे। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी एसएन वैभव पांडेय ने लोगों को आश्वासन दिया कि यहां से शराब की दुकान हटाने हेतु शासन स्तर से पहल की जाएगी। तब लोगों ने जाम समाप्त हुआ और आवागमन बहाल हुआ। करनई के संतोष कुमार (35) पुत्र देवधारी राजभर शुक्रवार की शाम चट्टी पर दवा लेने गया था। दवा लेकर जब वह घर लौट रहा था तभी एक बाइक सवार ने उसे धक्का मार दिया, जिससे वह घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां गंभीर हालत देखकर चिकित्सकों ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें