फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: हादसे में जख्मी युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमपुरा। थाना क्षेत्र के मझौवा में विगत शनिवार की देर शाम बाइक की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मऊ स्थित निजी अस्पताल में मौत हो गई। युवक का शव गांव लाया गया। 35 वर्षीय मनोज यादव को शनिवार की देर शाम बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन तत्काल मऊ अस्पताल में इलाज के लिए ले गए जहां इलाज के दौरान रविवार शाम को मौत हो गई। शव शाम को ही घर पहुंचते ही परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल हो गया है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें