फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: घर में घुसकर मारपीट का आरोप, युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के सिंघाल नगर निवासी राजीव रंजन सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। दी तहरीर में आरोप लगाया कि शनिवार की रात वह बाइक से घर लौट रहे थे। सिंघाल नगर के पास चार पहिया वाहन में बैठे लोगों ने अचानक दरवाजा खोल दिया। इस पर राजीव ने सावधानी से दरवाजा खोलने की बात कही। आरोप है कि इसके बाद विनम्र यादव, आलेख कृष्ण यादव और अनुराग यादव अपने साथियों के साथ उनके घर पहुंचे और मारपीट करने लगे। हमले में सिर में चोट लगने से वह बेहोश हो गए। पड़ोसी ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। कोतवाल प्रवीण सिंह ने कहा कि तहरीर पर आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें