फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: गहने साफ करने के बहाने मंगलसूत्र लेकर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमपुरा। थाना क्षेत्र के कीड़ीहरापुर गांव में सोमवार को गहने साफ करने के बहाने दो युवक महिला को झांसे में लेकर मंगलसूत्र लेकर भाग गए। घटना के बाद पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन




कीड़ीहरापुर निवासी रंजना चौहान पत्नी योगेश चौहान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार दोपहर घर पर अकेली थी। इसी दौरान दो अज्ञात युवक उसके घर पहुंचे और गहने साफ करने की बात कहकर उसे अपने विश्वास में ले लेकर वहां से फरार हो गए।

युवकों के जाने के बाद महिला को ठगी का अहसास हुआ। उसने तत्काल अपने पति योगेश चौहान को फोन कर घटना की जानकारी दी। पति के थाने पहुंचने के बाद पुलिस को मामले से अवगत कराया गया। थानाध्यक्ष रंजीत विश्वकर्मा ने बताया कि गहने साफ करने के नाम पर ठगी की शिकायत मिली है। आरोपियों की पहचान और तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि गहने साफ करने या किसी अन्य बहाने घर पहुंचने वाले अनजान लोगों के झांसे में न आएं और कीमती सामान किसी अपरिचित व्यक्ति को न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें