फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: नाथ बाबा पोखरे में डूबा युवक, तलाश जारी

विज्ञापन
खेजुरी बाजार स्थित नाथ बाबा पोखरे में युवक के डूबने के बाद पहुंची भीड़ और पुलिस। संवाद
विज्ञापन
पंदह। खेजुरी थाना क्षेत्र के खेजुरी बाजार स्थित नाथ बाबा पोखरे में मंगलवार अपराह्न करीब तीन बजे 40 वर्षीय युवक डूब गया। एसएचओ सुशील कुमार दुबे के अनुसार, खेजुरी निवासी महेश राजभर (40) पोखरे में नहाने के लिए उतरा था। कुछ देर बाद वह अचानक गहरे पानी में लापता हो गया। मंगलवार को साप्ताहिक बाजार होने के कारण पोखरे के आसपास सब्जी की दुकानें लगी थीं। काफी देर बाद जब लोगों की नजर पोखरे के किनारे पड़े उसके कपड़ों पर पड़ी तो खोजबीन शुरू हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि छठ पर्व को देखते हुए महेश पोखरे की सफाई करने पानी में उतरा था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। हालांकि, उसके पोखरे में उतरने के वास्तविक कारण की पुष्टि नहीं हो सकी है। महेश के लापता होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार सिंह के साथ पकड़ी और सिकंदरपुर थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। तीन घंटे तक चले तलाशी अभियान के बावजूद युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका। देर शाम तक पुलिस और ग्रामीण पोखरे में उसकी तलाश में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें