फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक डूबा,पांच साथी बचाए गए

Wed, 14 Oct 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
दोकटी थाना क्षेत्र के भूसौला स्थित गंगा घाट पर एक युवक स्नान करते वक्त गहरे पानी में समा गया। वह सुबह अपने मित्रों के साथ नदी तट पर स्नान करने गया था और तैरने के चक्कर में गहरे पानी में चला गया।
विज्ञापन


खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों के सहयोग से युवक की तलाश करने में जुट गई। शाम को उसका शव गोताखोरों ने निकाला।

बुधवार को बैरिया कस्बे के रहने वाले छह युवक गंगा स्नान करने भूसौला घाट पर पहुंचे थे। नदी में स्नान करते वक्त सूरज (18) पुत्र महंगू राम तैरने के चक्कर में गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।

उसे बचाने में उसका साथी दिलीप (18) पुत्र रासबिहारी, बरमेश्वर (19) तथा डिग्री (17) पुत्रगण गौरी, दीपक (18) पुत्र मिलन राम, चंद्रशेखर (19) पुत्र पंचा भी डूबने लगे। यह देख गंगा स्नान करने आए लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


गंगा स्नान कर रहे ग्रामीणों ने पांच युवकों को किसी तरह बचा लिया, लेकिन सूरज लहरों में समा गया। दो युवकों को तो भूसौला की सोनी पुत्री मदन तथा गीतू पुत्री रवींद्र गुप्ता ने नदी में छलांग लगाकर बचा लिया।

उधर नदी में सूरज के डूबने की सूचना पर एसडीएम बैरिया राधेश्याम पाठक, तहसीलदार श्रीप्रकाश सिंह, एसओ दोकटी नंदलाल आदि मौके पर पहुंच गए। तत्काल जाल मंगाकर शव की तलाश शुरू कर दी गई। शाम को उसका शव निकाला गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें