फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: दो बाइक की टक्कर में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दी। अगरौली गांव स्थित ननुआ ब्रह्म बाबा स्थान के समीप बृहस्पतिवार की शाम दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

हल्दी थाना क्षेत्र के बजरहां गांव निवासी राजेंद्र यादव पुत्र मोहन यादव शहर से गांव आ रहा था। जबकि सीताकुंड निवासी धनेश यादव व सुजीत यादव मोटरसाइकिल से बसरिकापुर पशु आहार खरीदने जा रहे थे। अगरौली गांव के पास दोनों बाइक की आमने- सामने की टक्कर हो गई। जिसमें तीनों घायल हो गए। आसपास के लोगों ने 108 एंबुलेंस को फोन कर बुलाया, तीनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, वहां चिकित्सक ने राजेंद्र को मृत घोषित कर दिया, वहीं गंभीर रुप से घायल धनेश को हालत गंभीर देखते हुए बीएचयू को रेफर कर दिया। जबकि सुजीत की हालत ठीक होेने पर मरहम पट्टी के बाद छुट्टी कर दी। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार व उपनिरीक्षक सुधीर गुप्ता ने धनेश यादव के शव को पोस्टमार्टम को भेजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें