फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन के जद में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा। थाना क्षेत्र के ताड़ीबड़ा गांव काली मंदिर के समीप शुक्रवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइकसवार युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

गाजीपुर जनपद के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर कुसुम (बढ़ईपुर) सिधागर घाट निवासी रामप्यारे चौहान (22) अपने ननिहाल नगरा थाना क्षेत्र के पालचंद्रहा (कोलवर) निवासी राम सरिख चौहान के घर आया था। शुक्रवार की देर रात वह बाइक से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह ताड़ीबड़ा गांव काली मंदिर के समीप ही पहुंचा कि सड़क पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। धक्का इतना बेजोड़ था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। वहीं युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें