रेवती। क्षेत्र के मुड़ाडीह निवासी युवक की रविवार की देर शाम सर्पदंश से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची सहतवार पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय को भेज दिया।
बताया जाता है कि मुड़ाडीह निवासी दिलीप गोंड 42 पुत्र स्व.हरिशंकर गोंड सोमवार की सुबह खेत में काम कर रहा था। इसी बीच सर्प ने उसे डंस लिया। दिलीप किसी तरह घर पहुंचा तथा इसकी जानकारी परिजनों को दी। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर सीएचसी रेवती पहुंचेजहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।