फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईड्रा के धक्के से युवक की मौत, जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबहर। स्थानीय चट्टी पर शुक्रवार की दोपहर गांव निवासी युवक को हाईड्रा ने धक्का मार दिया जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसने दम तोड़ दिया। उधर, घटना के बाद मौके से हाईड्रा लेकर भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने रोक लिया जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को विजय राम (40) पुत्र स्व. उग्रह राम दवा लेकर दुबहर अस्पताल से लौट रहा था। इसी बीच बैरिया की तरफ से आ रहे हाईड्रा पीछे से आकर धक्का मारते हुए भागने की कोशिश करने लगा। यह देख जिसे ग्रामीणों ने रोक लिया। दुबहर थानाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा ने ग्रामीणों की मदद से घायल को जिला अस्पताल भेजवाया। जैसे ही ग्रामीणों को पता चला कि उसकी मौत हो गई तो परिजनों के साथ ग्रामीण सड़क जाम कर दिया। दुबहर थानाध्यक्ष ने मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर जाम को हटवाया। इसके चलते करीब आधा घंटे तक यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें