रतसर। गड़वार थाना क्षेत्र के रतसर एकइल मार्ग पर बहादुरपुर कारी गांव चट्टी के पास शुक्रवार को बाइक के धक्के से बहादुरपुर कारी निवासी सत्येंद्र पासवान (30) पुत्र रामप्रवेश पासवान बुरी तरह घायल हो गया। आसपास के लोंगो द्वारा उसे इलाज के लिए रतसर सीएचसी लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। परिजन उसे मऊ जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जाता है कि सत्येंद्र सुबह करीब 10 बजे रतसर बाजार करने के लिए घर से निकला था। वह जैसे ही रतसर एकइल मार्ग पर पहुंचा बाइक की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।