नगर के गांधी पार्क स्थित सरोवर में शुक्रवार को एक युवक की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया।
मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। नगर के मोहल्ला मल्लाह टोली निवासी रवि साहनी (20) पुत्र जितेंद्र साहनी सरोवर में अपने साथियों संग जाल से मछली मारने गया था। मछली मारने के बाद भी घर नहीं पहुंचा तो परिजन खोजते सरोवर के पास पहुंचे। वहां तालाब के पास कपड़ा देख कर शोर मचाया। कड़ी मेहनत के बाद लोगों ने पानी के अंदर से रवि को बाहर निकाल कर अस्पताल लाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। रवि अपने परिजनों समेत ननिहाल में काफी दिनों से रहता है। इस सरोवर में इसके पूर्व में भी तीन युवकों की डूबने से मौत हो चुकी है।