सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर
- फोटो : amar ujala
सपा के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व सांसद रमाशंकर विद्यार्थी ने केंद्र व प्रदेश सरकार की जमकर आलोचना की। रेलवे प्रांगण में पत्रकारों से बातचीत में सपा नेता विद्यार्थी ने कहा कि भाजपा संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। ईडी, सीबीआई का भय दिखाकर राजनेताओं को डरा रही है।
पूर्व सांसद विद्यार्थी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ का खौफ व ईडी के भय से आज ओमप्रकाश राजभर सपा मुखिया अखिलेश यादव के खिलाफ बोल रहे हैं। जब भाजपा ने उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया तो सपा ने गले लगाया।
ओमप्रकाश राजभर को वाई श्रेणी की सुरक्षा पर सपा नेता ने कहा कि ईडी के भय व आय से अधिक संपत्ति के मामले में जेल जाने से बेहतर है कि सुरक्षा लेकर पड़े रहो। कहा कि राजभर बिरादरी के लोग ओमप्रकाश को भलीभांति समझ चुके हैं।
कहा कि ओमप्रकाश में राजभरों के प्रति इतनी सहानुभूति होती तो वह भाजपा गठबंधन से मिले 8 सीट और सपा से मिली 16 सीटों पर राजभर समाज के लोगों को चुनाव लड़ाने का कार्य करते। उन्होंने चुनाव में अपने बेटे और समधी को लड़ाया। शेष टिकट दूसरों को बेच दिया। इस मौके पर मतलूब अख्तर, इरफान अहमद, बब्बन यादव, जनार्दन यादव, महेश यादव, अवधेश भाई, आनंद यादव आदि मौजूद रहे।