फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की जद में आने से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के टकरसन गांव के समीप शुक्रवार की रात बाइक की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गयी। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

टकरसन गांव निवासी अंजनी वर्मा (20) पुत्र उदयनरायन वर्मा सड़क पार कर रहा था। इसी बीच बलिया से बांसडीह के तरफ जा रही बाइक की चपेट में आ गया। इसके बाद वह असंतुलित होकर बाइक से गिर गया। जिसमें बाइक सवार अंकित तिवारी (22) निवासी बड़सरी थाना बांसडीह भी घायल हो गया। ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल पंहुचाया। जहां इलाज के दौरान अंजनी की मौत हो गयी। वहीं बाइक सवार युवक का इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से बाइक को बरामद कर थाने लाई। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने बाइक सवार युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें