पंदह। पकड़ी थाना क्षेत्र के कड़सर गांव में शुक्रवार की दोपहर टेंट खोलते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के ईसार पीथापट्टी गांव निवासी पीयूष चौरसिया (18) पुत्र जनार्दन चौरसिया रमापार (कड़सर) में शादी में लगा टेंट खोल रहा था।
इसी दौरान टेंट का पाइप ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन तार के संपर्क में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। साथ काम कर रहे अन्य साथियों ने इसकी सूचना टेंट मालिक सहित परिजनों को दी। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। संवाद